Ekmev Dhirubhai Ambani (Hindi)
1,200.00 1,080.00
एकमेव… धीरूभाई अंबाणी
यह किताब एक ऐसे इंसान की दूरंदेशी और महानता की कहानी है, जिनकी व्यावसायिक कुशलता पर पूरी दुनिया ने गौर किया। ये महान इंसान हैं ‘धीरूभाई अंबानी’. इस गुजराती ने एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य विकसित किया और देश में हजारों नौकरियां पैदा कीं। देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है. ये अपने आपमें ही एक बहुत बड़ी बात है की वो मानते थे कि जो देश के लिए सही है वही उनकी कंपनी ‘रिलायंस इंडस्ट्रीज’ के लिए भी सही है। जब इस महान शख्सियत के बारे में कोई ऐसा व्यक्ति लिखता है जिसने उनके साथ काफी समय बिताया हो और उनकी कार्यशैली को देखा हो, तो किताब अधिक जमीनी और रोचक हो जाती है।
10 in stock
Description
ये पुस्तक “एकमेव…धीरूभाई अंबानी” रिलायंस इंडस्ट्रीज के श्री परिमल नथवानी द्वारा लिखी गई है और इसे नवभारत प्रकाशन द्वारा गुजराती, हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित किया गया है। ये पुस्तक सोने पे सुहागा है जिसमें श्री परिमल नाथवानी ने श्री धीरूभाई अंबानी के व्यक्तित्व के कई रंगो का बखूबी वर्णन किया है। श्री परिमल नाथवानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अभिन्न अंग है। परिमलभाई ने श्री धीरूभाई अंबानी के साथ कई वर्षों तक काम किया है और कई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में धीरूभाई का साथ दिया है। इसलिए, यह किताब आमतौर पर धीरूभाई के बारे में लिखी जाने वाली किताबों से कुछ अलग ही महत्व रखती है। श्री नाथवानी ने धीरूभाई के व्यक्तित्व के साथ-साथ उनके नेतृत्व और देशभक्ति का वर्णन किया है। पुस्तक में एक आम व्यापारी से भारत के प्रमुख उद्योगपति बनने तक की उनकी यात्रा का खूबसूरती से वर्णन किया गया है।
Additional information
| Dimensions | 21.2 × 16 × 2 cm |
|---|







Reviews
There are no reviews yet.